श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Almora: अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, मासूम की मौत

Almora Road Accident

Almora Road Accident: अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सल्ट क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार देर शाम घटित हुई घटना

शुक्रवार की देर शाम अल्टो कार संख्या UK-15B-8057 सल्ट के झिमार गांव के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच माह के अंश नेगी पुत्र दीपक नेगी की मौत हो गई। इस हादसे में किरण पत्नी दीपक नेगी उम्र 26 वर्ष, अमित नेगी पुत्र उमेद सिंह उम्र 26 वर्ष और सरोज पत्नी स्व. बालम सिंह उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को पहले सल्ट के देवालय अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां देर रात ही घायलों को रामनगर अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

कोटद्वार के हैं घायल

इस हादसे में घायल हुए लोग दुर्गापुर बमनपुर कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी है। बताया जा रहा है कि अमित नेगी अपने बड़े भाई दीपक नेगी की ससुराल गौलीखाल से अपनी भाभी किरण, भतीजा अंश और भाभी की मां सरोज को साथ लेकर वापस कोटद्वार को लौट रहे थे। उसी समय सल्ट के झिमार गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई और ये हादसा हो गया।

रात में ही घायलों से मिले लैंसडाउन विधायक

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत भी रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए और घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान अस्पताल में गढ़वाल मोटर यूजर्स के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुसाई, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, भाजपा नेता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणेश रावत भी घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा