श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कब हुई थी World AIDS Vaccine Day की शुरूआत, जानिए क्या है इतिहास…

हर साल 18 मई को वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे मनाया जाता है। इस दिन को एचआईवी वैक्सीन नॉलेज डे के रूप में भी जाना जाता है। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य एड्स के टीके की आवश्यकता के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।
World Aids Vaccine Day 2024 | World Aids Vaccine Day 2024 | HIV vaccine | Shresth Uttarakhand

World AIDS Vaccine Day 2024: आज के दिन को पूरे देश में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को HIV के बारे में जागरूक करना और टीकाकरण करवाना है। एड्स के टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन कई प्रकार के आयोजन किए जाते है। एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का टीका खोजने वाले वैज्ञानिकों को शुक्रिया अदा करने के लिए भी विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है।

वैश्विक महामारी है HIV
HIV एक वैश्विक महामारी है, जिसने विश्वभर में लाखों लोगों को अपने चपेट में लिया। नवीनतम अनुमानों के अनुसार लगभग 38.4 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब दो-तिहाई लोग WHO अफ्रीकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दुनिया में सात में से लगभग एक व्यक्ति HIV से पीड़ित है यानी कि 37.9 मिलियन लोग HIV के शिकार हैं। यह वायरस सबसे अधिक जानकारी के अभाव और चिकित्सा उपचार की कमी के कारण तेजी से फैल रहा है।

ये है इतिहास
पहली बार विश्व एड्स टीकाकरण दिवस 18 मई 1998 को मनाया गया था। इसकी शुरुआत 18 मई 1997 से हुई थी। मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने भाषण में एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के उन्मूलन में टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया था। बिल क्लिंटन ने टीके के उत्पादन के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के महत्व पर भी जोर दिया था। उनके भाषण से प्रेरित होकर, 18 मई 1998 को पहली बार विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया गया।

आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पर आप लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। अपने आसपास के लोगों को HIV के बारे में शिक्षित करें। HIV से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी दें। इसके अलावा आप उन संस्थाओं को भी दान देकर उनकी सहायता कर सकते हैं, जो एड्स वैक्सीन के विकास के लिए काम कर रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mdda parking | mussoorie bakery hill |
एमडीडीए पार्किंग को लेकर मजदूरों का हल्ला बोल, अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
uttarkashi news: रस्सी और तने के सहारे नदी पार कर रहे लोग
तने और रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण, राशन को भी हुए मोहताज
India vs Bangladesh
IND vs BAN: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
Python appeared in Rishikesh
Rishikesh: रेलवे स्टेशन पर दिखा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
naini doon jan shatapdi train
नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल 
pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध