श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लू का कहर, पांच बच्चों सहित 11 लोग अस्पताल में भर्ती

wave heat in roorkee | roorkee | wave heat in uttarakhand | uttarakhand government |

Wave Heat in Roorkee : रुड़की में लू से लोगों का हाल बेहाल है। लू से पीड़ित लोग सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, गुरुवार को पांच बच्चों सहित 11 लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। साथ ही ओपीडी में भी कई मरीज ऐसे आए हैं, जिनमें लू लगने के लक्षण मिले हैं। उनको विशेष सावधानी बरतने की डॉक्टरों ने सलाह दी है। गर्मी ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि गुरुवार को तकरीबन 40 से 50 बच्चे अस्पताल में चेकअप के लिए आए थे। इनमें से 10 बच्चो में लू के लक्षण मिले थे, जिन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई थी। इनमें से पांच बच्चों को परिजनों ने भर्ती किया था। साथ ही इमरजेंसी में भी लू से प्रभावित बहुत से मरीज आ रहे हैं, जिन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर को उल्टी, पेट दर्द, दस्त, थकान, बुखार आदि की शिकायत है। साथ ही उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और लू चलने के कारण अलर्ट जारी किया गया है।

सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए और अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर आवश्यक काम न होने पर शाम तक घरों से न निकले और पानी का सेवन ज्यादा करें, जिससे लू से बचाव हो सके।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश