श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

International Yoga Day 2024: जानिए किस उम्र के लोगों को करना चाहिए योग…

International Yoga Day 2024

International Yoga Day 2024: पूरा देश 21 जून को योग दिवस मना रहा है। कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उम्र के साथ होने लगती हैं। एक उम्र के बाद आपके शरीर में कमजोरी होने लगता है, इस कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों की समस्या, त्वचा पर झुर्रियां आ जाती है। ऐसे में कहा जाता है कि योग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर किस उम्र के लोगों के लिए योग करना सही होता है? तो चलिए जानते हैं…

6 से 9 साल के बच्चे कर सकते हैं योग

फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक, वैसे तो योगासन करने के लिए कोई उम्र की बाधा नहीं होती है। फिर भी साधरण रूप से आज के समय में 6 वर्ष से लेकर कोई भी उम्र का स्वस्थ व्यक्ति योगाभ्यास कर सकता है। अगर बच्चों की बात की जाए तो योग या फिर एक्सरसाइज करवाने के लिए किसी विशेष उम्र की जरूरत नहीं होती है। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि योग या एक्सरसाइज सिखाते समय बच्चा आपकी कमांड किस तरह फॉलो कर रहा है। देखा जाए तो 6 से 9 की उम्र बच्चों को योग सिखाने के लिए सही होती है। लेकिन अगर 5 साल का बच्चा भी सही से आपका कमांड को समझकर योगासन कर पा रहा है तो उसके लिए भी ये सही है।

योग करने से बनता है संतुलन

वहीं, युवाओं के साथ ही वृद्धों के लिए, योग सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है क्योंकि इसके लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है, कई अभ्यास सरल हैं, और इसे कहीं भी किया जा सकता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि वे योग करने के लिए पर्याप्त लचीले नहीं हैं या योग करने से गिरने का बहुत अधिक जोखिम होता है। लेकिन सच इसके विपरीत है। योग का अभ्यास करने से आप अधिक लचीले बनते हैं और वास्तव में अपना संतुलन बेहतर बना सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
IIND vs ZIM T20I
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा भारत, ये खिलाड़ी कर रहे डेब्यू
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
mathura tank case | mathura tank fall case | mathura police |
मथुरा टंकी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड का है रहने वाला