श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

55 लाख की घड़ी, करोड़ों का बंगला, कुछ ऐसी है सनी लियोनी की Lifestyle

सनी लियोनी ने कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग दिए हैं, जिनमें 'लैला मैं लैला' और 'बेबी डोल में सोने दी' आदि गाने शामिल हैं।
Sunny Leone lifestyle

Sunny Leone lifestyle: एक्ट्रेस सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। उन्होंने फिल्म साल 2012 में फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सनी मूवीज, शो और ब्रांड्स से करोड़ों रुपये कमाती हैं। फिलहाल वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सनी फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पड़ोसी हैं। उनके पास कई लग्जरी प्रॉपर्टी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस की घड़ी की कीमत करीब 55 लाख रुपये है।

17 करोड़ के घर में रहती हैं सनी

सनी लियोनी ने कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग दिए हैं, जिनमें ‘लैला मैं लैला’ और ‘बेबी डोल में सोने दी’ आदि गाने शामिल हैं। इन सभी में सनी ने मोटी फीस वसूली है। सनी के घर की अगर बात करें तो वह मुंबई पॉश एरिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। ‘द अटलांटिस’ नाम की बिल्डिंग में उनका 5 BHK अपार्टमेंट है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये है।

55 लाख की घड़ी पहनती हैं सनी

सनी लियोनी के पास लग्जरी घड़ियों का कलेक्शन है। एक्ट्रेस 55 लाख की ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक सेल्फ-वाइंडिंग नाम की घड़ी पहनती हैं। इस घड़ी को बनाने में 1 साल से ज्यादा का समय लगता है और यह एक हैंडमेड घड़ी है। ऑडेमर्स पिगुएट एक स्विस कंपनी है। लग्जरी घड़ी बनाने वाली इस कंपनी की शुरुआत 1881 में हुई थी। सनी के पास रोलेक्स डे-डेट नाम की एक घड़ी है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है।

लॉस एंजिलिस में 19 करोड़ का बंगला

सनी लियोनी का लॉस एंजिलिस में भी एक बंगला है। वह काम से ब्रेक लेकर अक्सर यहां जाया करती हैं। इस घर को सनी ने अपने 36वें जन्मदिन पर खरीदा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बंगले की कीमत 19 करोड़ रुपये है। सनी के लॉस एंजिलिस वाले घर में 5 बेडरूम, स्विमिंग पूल, होम थिएटर और जिम जैसी सुविधांए मौजूद हैं। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सेलेना गोमेज, जैंडेया उनकी पड़ोसी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा