श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Rashmika Mandanna का एक और डीपफेक वीडियो आया सामने, जानें सच

Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक और डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक झरने के नीचे लाल रंग की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं।
rashmika Mandanna deepfake video

Rashmika Mandanna Deepfake Video: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर डीपफेक का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि वह लाल रंग की बिकिनी पहने एक झरने के नीचे खड़ी हैं। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। किसी दूसरी लड़की के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगाया गया है।

बता दें कि @onlybikinimodel नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर 15 मई को एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में दिख रहीं मॉडल विलारियल की जगह रश्मिका मंदाना का चेहरा लगाकर वीडियो वायरल किया गया है।

इससे पहले, रश्मिका मंदाना का पिछले साल 6 नवंबर को एक डीपफेक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में ब्रिटिश इनफ्लुएंसर जारा पटेल के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें: भारत की पहली Web Series, जिसने तोड़े थे सभी रिकॉर्ड

पुष्पा-2 की शूटिंग में बिजी हैं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना इस समय अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। इसमें म्यूजिक देवी श्री प्रसाद का है। इस फिल्म के 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद ही शाहिद-मीरा के बीच आई थी दरार! अलग होना चाहती थीं Mrs. Kapoor


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा