श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

June 2024 OTT Release: जून में छाया रहेगा इन वेब सीरीज का भौकाल

OTT Release June 2024: अगले महीने जून में ओटीटी पर कई वेब सीरीज, शोज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए, उन सभी के बारे में जानते हैं...
June 2024 ott release

June 2024 OTT Release: आज के समय में लोग खाली समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विंज वॉच करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ओटीटी पर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको जून में रिलीज होने वाली कुछ ऐसी सीरीज और शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। आइए जून 2024 में रिलीज होने वाली सीरीज, फिल्मों और शोज के बारे में जान लेते हैं।

कोटा फैक्ट्री सीजन 3

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतू भईया की सीरीज को 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

गुल्लक सीजन 4

सोनी लिव की मचअवेटेड सीरीज गुल्लक जल्द ही रिलीज होने वाली है। ‘गुल्लक सीजन 4’ को 7 जून को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में मिडिल क्लास परिवार की कहानी को दिखाया गया है।

द लीजेंड ऑफ हनुमान

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ एक एनिमेटेड वेब सीरीज है। इसके 5वें सीजन को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पिछले सीजन को भी खूब पसंद किया गया था।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

जून के महीने में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आपको गुदगुदाने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो दो जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। शो के पहले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव नजर आएंगे। दोनों स्टार अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ प्रमोशन के लिए आएंगे।

ब्लैकआउट

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्लैकआउट को ओटीटी प्लोटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक, मूवी 7 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम के लिए तैयार होगी। फिल्म में आपको रोमांस और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा।

महाराज

फिल्म ‘महाराज’ से आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी को 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ‘महाराज’ में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, सर्वरी वाघ और शालिनी पांडे जैसे कलाकार लीड रोड में नजर आएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा