श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Malaika-Arjun Breakup: क्या टूट गया मलाइका-अर्जुन का रिश्ता?

Malaika-Arjun Breakup

Malaika-Arjun Breakup: बी-टाउन के पावर कपल में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल हैं। दोनों की भले ही एक साथ पब्लिक अपीयरेंस काफी कम रही हो। लेकिन इनका प्यार और रोमांस हमेशा लाइमलाइट में रहा है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस कपल ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। दोनों की राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गईं हैं, जिसने इस कपल के फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई है।

आपसी सहमति से खत्म करा रिश्ता?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म किया है। उनके बीच में कोई भी खटास नहीं है। अभी भी दोनों एक दूसरे का पूरे दिल से सम्मान करते हैं। हमेशा की तरह ही आगे भी एक दूसरे की ताकत बनकर रहेंगे। वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया और वे इस पर चुप्पी रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके रिश्ते पर कोई बयान दे।

स्टेज पर परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फैजी की गिरने से मौत, Video Viral

ब्रेकअप की वजह?

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका का रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा है। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार भी करते हैं। कपल में से कोई एक इस रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी का नाम देना चाहता है, लेकिन दूसरा शादी करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, इनके अलग होने की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है।

पहले भी रही ब्रेकअप की चर्चा

वहीं, दूसरी ओर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अर्जुन और मलाइका अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी जनवरी में बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं थीं कि अब मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। बता दें, अर्जुन और मलाइका पांच सालों से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। हालांकि, श्रेष्ठ उत्तराखंड दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि नहीं करते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व