श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे

Bhavno Ko Samjho Movie: कपिल शर्मा की एक फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा।
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie

Kapil Sharma Bhavnao Ko Samjho Movie: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से दर्शकों को हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। वे समय-समय पर फिल्मों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। हालांकि, इसमें उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली है। पिछली बार उनकी ज्विगाटो मूवी रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि, कपिल के एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। आज हम आपको कपिल की ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ऑडियंस के लिए तो जरूर तरसी, लेकिन फिर भी उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Bhavnao Ko Samjho Movie को सुनील पाल ने किया डायरेक्ट

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘भावनाओं को समझो’ है। यह फिल्म आज से 14 साल पहले 15 जनवरी 2010 में रिलीज हुई थी। इसको डायरेक्ट कॉमेडियन सुनील पाल ने किया था। इस फिल्म में जॉनी लीवर, राजू श्रीवास्तव, गुरप्रीत घुग्गी, एहसान कुरैशी और सुदेश लहरी समेत देश के तमाम पॉपुलर कॉमेडियन नजर आए थे।

Bhavnao Ko Samjho Movie की क्या है स्टोरी?

कपिल की ‘भावनाओं को समझो’ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म एक शराबी बेटे सुंदरलाल यादव (सुनील पाल) पर केंद्रित है, जो अपनी दिवंगत पिता हिम्मतराम की 100 करोड़ की संपत्ति हथियाना चाहता है। इसके लिए वह कई षड्यंत्र रचता है। मरने से पहले हिम्मतराम ने अपनी सारी संपत्ति अपनी पोती सुमन के नाम कर दी और शर्त रखी कि जो भी सुमन से शादी करेगा, वह संपत्ति उसकी होगी। इसके बाद से सुंदरलाल यादव सुमन के लिए दूल्हा ढूंढ़ने लगता है।

Ranveer Singh Birthday: कभी बेचा था चिकन, आज हैं बॉलीवुड के ‘बाजीराव’

Bhavnao Ko Samjho Movie में 47 कॉमेडियन्स आए नजर

फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसको बनाने में एक करोड़ रुपये की लागत आई थी, लेकिन फिल्म बमुश्किल 3.20 लाख रुपये कमा पाई। हालांकि, इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इसकी वजह यह थी कि इसमें देशभर में 47 प्रोफेशनल कॉमेडियन्स नजर आए थे।

Mirzapur 3 Review: कालीन भैया नहीं, इस बार गुड्डू पंडित का है भौकाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा