श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जाह्नवी कपूर ने गले में पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट, ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें

Janhvi Kapoor | Bollywood | National News

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रूमर्ड रिलेशनशिप के चर्चे काफी समय से हो रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि कपल ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। वहीं अब जाह्नवी फिर से ब्वॉयफ्रेंड के नाम के लॉकेट को पहने नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह ‘शिखू’ नाम का लॉकेट पहने नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर का लुक

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ मेल खाता हुआ मिनिमल मेकअप किया है। साथ ही कानों में व्हाइट पर्ल इयरिंग पहने हुए हैं। गले में ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट लुक में चार चांद लगा रहा है। जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

जाह्नवी कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा रिएक्शन धड़क गर्ल के लॉकेट पर आ रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में शिखर जीजू भी लिख रहे हैं।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

जाह्नवी कपूर काफी समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। आपको बता दें, शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन हैं। कुछ समय पहले दोनों को तिरुपति मंदिर में साथ देखा गया था, लेकिन जाह्नवी, शिखर के साथ अपने रिश्तों के सवालों पर हमेशा बचती नजर आई हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ‘शिखु’ नाम के लॉकेट को फ्लॉन्ट करती नजर आ चुकी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

India Tour Of Sri Lanka 2024
भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी, हसरंगा ने छोड़ी टी20 टीम की कप्तानी
defense minister rajnath singh |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
Dogs Attack A Girl
Pithoragarh: स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, छात्रा जख्मी
udham singh nagar encroachment removal | encroachment removal
अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, जेसीबी चालक पर हमला; महिलाओं को दिया धक्का
barkot water crisis | mahant keshav giri | mahant keshav giri admit in hospital | hunger strike |
महंत केशव गिरी अस्पताल में भर्ती, भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ी हालत  
Irfan Pathan Fight With Yousuf Pathan
इरफान और यूसुफ में पहले हुई लड़ाई, फिर प्यार भरा वीडियो आया सामने