श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

फिल्मों से नहीं, टीवी से मिली पहचान; आज कंगना-काजोल से भी ज्यादा हैं फॉलोअर्स

Jennifer Winget को फिल्मों से नहीं, लेकिन टीवी शो के जरिए काफी पहचान मिली। आज उनके कंगना रनौत और काजोल से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Jennifer Winget

Jennifer Winget: मुंबई को माया नगरी कहा जाता है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग अपनी किस्मत को चमकाने आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। ऐसी ही टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं जेनिफर विंगेट, जिनकी फैन फॉलोइंग करीना कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन से भी ज्यादा है।

जेनिफर विंगेट ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की, लेकिन पहचान टीवी से मिली। आज वह टीवी की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

जेनिफर विंगेट की करियर की कैसे हुई शुरुआत?

जेनिफर विंगेट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म अकेले हम अकेले तुम से की थी। उन्होंने इस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके बाद 1997 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात में भी वह दिखाई दी थीं।

Shraddha Kapoor को मिला नया आशियाना, किराया जान चौंक जाएंगे

जेनिफर जब 18 साल की थीं तो उन्हें फिल्म कुछ न कहो में सपोर्टिंग रोल निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी थे।

किस टीवी शो से मिली पहचान?

जेनिफर को पहचान टीवी शो दिल मिल गए से मिली। इसके बाद वे घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इससे पहले, उन्होंने शाकालाका बूम बूम में कई किरदार निभाए थे। उन्होंने अबतक बेहद 2, बेपनाह और सरस्वती चंद्र जैसे टीवी शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है।

Hurun Rich List के रईसों में अब Shahrukh Khan भी शामिल, पहली बार बनाई जगह

सोशल मीडिया पर है बोलबाला

जेनिफर विंगेट के इंस्टाग्राम पर 18.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो कंगना रनौत , ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर और काजोल से ज्यादा है। कंगना के 9.9 मिलियन, ऐश्वर्या के 14.2 मिलियन और करीना कपूर के 12.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, काजोल के 17.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जेनिफर की नेटवर्थ कितनी है?

जेनिफर की नेटवर्थ 42 करोड़ रुपये बताया जाता है। वह एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये लेती हैं। वह आज आलीशान जिंदगी जी रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन