श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत की पहली Web Series, जिसने तोड़े थे सभी रिकॉर्ड

India's First Web Series: क्या आप भारत की पहली वेब सीरीज के बारे में जानते हैं?अगर नहीं, तो कोई बात नहीं। आज हम आपको बताएंगे...
India's First Web Series Permanent Roommates

India’s First Web Series Permanent Roommates: आज के समय में हर कोई वेब सीरीज का दीवाना है। वीकेंड्स पर या खाली समय में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विंज वॉच कर अपना मनोरंजन करते हैं। हाल ही में ‘हीरामंडी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। अब दर्शक बेसब्री के साथ ‘पंचायत सीजन 3’ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन क्या आप भारत की पहली वेब सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि ये सीरीज कब रिलीज हुई और इसकी कहानी क्या थी…

यूट्यूब पर आई थी ‘परमानेंट रूममेट्स’

दर्शकों के बीच ओटीटी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘पंचायत‘ और ‘मिर्जापुर’ जैसी वेब सीरीज इतनी पॉपुलर हैं कि इनके अपकमिंग सीजन का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत की पहली सीरीज ने भी फैंस से खूब तारीफें बटोरी थी। आपको बता दें, भारत की पहली वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि यूट्यूब पर रिलीज की गई थी। इसका नाम ‘परमानेंट रूममेट्स’ था, जिसे टीवीएफ यानी द वायरल फीवर ने बनाया था। सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ‘परमानेंट रूममेट्स’ एक पॉपुलर सीरीज साबित हुई थी।

7 साल बाद रिलीज हुआ तीसरा सीजन

‘परमानेंट रूममेट्स’ सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज किए जा चुके हैं। इसके पहले सीजन को साल 2014 में रिलीज किया गया था, जोकि काफी हिट साबित हुआ था। पहले सीजन की सफलता के बाद साल 2016 में इसका दूसरा सीजन आया। फैंस को इसके तीसरे सीजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके तीसरे सीजन को 7 साल बाद 2023 में रिलीज किया गया था।

हार्दिक और नताशा के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से हटाई फोटो

परमानेंट रूममेट्स की कहानी

‘परमानेंट रूममेट्स’ एक कपल की कहानी है। इसमें कपल के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होनी वाली खट्टी-मीठी नोक-झोंक को दिखाया गया है। इसमें सुमित व्यास ने मिकेश का किरदार निभाया है। सीरीज में दिखाया गया है कि मिकेश कुछ समय बाद अपनी गर्लफ्रेंड निधि यानी तान्या से मिलने भारत आता है और लिव इन में रहने लगता है। कपल जब लिव इन में रहना शुरू करता है तो उनके बीच कई दिक्कतें आती हैं, जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।

Hardik-Natasa के तलाक के अफवाहों के बीच क्रुणाल पंड्या का ये पोस्ट…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा