श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

हरियाणा की फेमस डांसर Sapna Choudhary के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में जारी किया है।
Sapna Choudhary के खिलाफ FIR दर्ज

Sapna Choudhary: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया है।

सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में एक जॉइंट शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के बाद सपना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

2018 में भी सपना के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इससे पहले भी सपना चौधरी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2018 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। तब उन पर आरोप लगाया गया था कि वे पैसे लेने के बाद भी कार्यक्रम में परफॉर्मेंस करने नहीं पहुंचीं।

सपना के न आने से दर्शकों ने खूब हंगामा किया था। जब मामले में शिकायत दर्ज की गई तो सपना ने 10 मई 2022 को सरेंडर किया। उन्होंने अंतरिम जमानत की गुहार लगाई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त, बैंक ने क्यों की यह कार्रवाई?

कोर्ट ने अगस्त 2022 में सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया था, क्यों कि 22 अगस्त को वह कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। उसी दिन अन्य आरोपियों के साथ उनके खिलाफ आरोप तय होने थे। जब अरेस्ट वारंट जारी हुआ तो सपना ने आवेदन दायर कर कहा कि उनसे अनजाने में गलती हुई है। उन्होंने कोर्ट से वारंट को वापस लेने की भी अपील की।

अरेस्ट वारंट को कोर्ट ने लिया वापस

सपना चौधरी के कोर्ट में पेश होने के बाद 19 सितंबर 2022 को उनके खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को वापस ले लिया गया। नवंबर 2022 में कोर्ट ने सपना चौधरी पर आरोप तय किए। सपना के अलावा, धोखाधड़ी मामले में अमित पांडे, रत्नाकर पांडे, इबाद अली और जुनैद अहमद के नाम भी शामिल हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए