श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Bigg Boss के ये पावर कपल 3 साल बाद हुए अलग, जानें ब्रेकअप की वजह

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का ब्रेकअप हो गया। दोनों तीन साल तक साथ में थे, लेकिन अब उनकी राहें जुटा हो गई हैं। पढ़ें, पूरी खबर...
tejasswi prakash and karan kundrra breakup

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Break Up: बिग बॉस के घर के अंदर कई ऐसे रिश्ते बनते तो हैं पर बाहर आने के बाद टिकते नहीं। वहीं, रिश्ते टिकते भी हैं तो कुछ सालों बाद ही टूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही टीवी टाउन के मोस्ट एडोरेबल कपल कहे जाने वाले तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ देखा जा रहा है। बिग बॉस हाउस में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक-दूसरे से मिले थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा और दोनों साथ रहने लगे। उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार भी किया।

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra करीब तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। खबर के बाहर आते ही फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर कपल ने क्यों अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिए।

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Break Up: ये हैं वजह

काफी समय से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की ब्रेकअप की खबरें आ रही थी, लेकिन इन खबरों पर अभी तक दोनों ने कुछ भी नहीं कहा। अब दोनों के एक करीबी दोस्त ने इनके ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उनके ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। कपल के बीच में पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों पर बहस और लड़ाईयां हो रही थीं। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

सोनाक्षी की शादी का विरोध, दिया लव जिहाद का नाम; मिल रहीं धमकियां

हालांकि, दोनों अभी भी पब्लिक में एक साथ नजर आ रहे हैं। इसका कारण ये है कि दोनों पिछले तीन साल से एक पावर कपल रहे हैं। इसलिए वो अभी भी साथ दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो दोनों अभी अपने ब्रेकअप की खबर फैंस को देने से बच रहे हैं।

दुबई में खरीदा घर

बता दें कि ब्रेकअप की खबरों से पहले दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने साथ मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में एक घर भी खरीदा था।

लव मैरिज के बाद भी अलग हो गए ये सितारे, लिस्ट में मिथुन दा भी शामिल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे