श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर के नाम रहा कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला, लोग हंसते-हंसते हुए लोट-पोट

comedian sunil grover | kunjapuri tourism development fair |

Sri Kunjapuri Tourism Development Fair: श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या जाने माने फिल्मी अभिनेता व मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के नाम रही। हास्य कलाकार के रूप में देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर का शो देखने के लिए नरेंद्र नगर के पालिका के पंडाल में खूब भीड़ उमड़ी। सुनीव ग्रोवर ने अपने हास्य व्यंग्य से लोगों को खूब ठहाके लगवाए।

हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर को देखने के लिए लोग उत्सुक थे। सुनील ग्रोवर की एक झलक पाने के लिए लोग मंच की ओर टकटकी लगाए हुए थे। जैसे ही सुनील ग्रोवर मंच पर आए, लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सुनील ग्रोवर ने अपनी खास अदा से लोगों से बतियाते हुए उनको खूब हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

यह भी पढ़ें : औली में भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी, फायरिंग का हुआ आयोजन

हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने ऐसा समा बांधा कि लोग हंस-हसकर लोट-पोट हो गए। लोगों ने रात भर सुनील ग्रोवर के हास्य व्यंग्य का मजा लिया। सुनील ग्रोवर की अदाकारी से मेला समिति के मुख्य संरक्षक व प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेला संयोजक राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और सलाहकार विनोद गंगोटी कार्यक्रम के अंत तक पंडाल में जमे रहे।

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सशक्त भू कानून लाएगी सरकार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

smack
उत्तराखंड में अवैध स्मैक के साथ तीन तस्कर पकड़े गए, कॉलेजों में करते थे सप्लाई
comedian sunil grover | kunjapuri tourism development fair |
हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर के नाम रहा कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला, लोग हंसते-हंसते हुए लोट-पोट
cobra gang criminal arrested | cobra gang | cobra gang in uttarakhand |
कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर गिरफ्तार, विदेश से कोकीन लाकर करता था सप्लाई
Kazind Military Exercise 2024
औली में भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी, फायरिंग का हुआ आयोजन
uttarakhand garh bhoj day | cm pushkar singh dhami |
गढ़ भोज दिवस का मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ, मोटा अनाज विश्व भर में प्रसिद्ध  
CM Dhami Visit Haldwani
हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सशक्त भू कानून लाएगी सरकार