श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Luv Kataria की जान के दुश्मन बने Sai Ketan Rao, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT 3 में Luv Kataria और Sai Ketan Rao के बीच झगड़ा देखने को मिला। साई केतन इस कदर गुस्सा हो गए कि वे लव कटारिया को मारने के लिए दौड़ पड़े।
Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Luv Kataria Fight

Bigg Boss OTT Season 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में तकरीबन हर दिन कुछ न कुछ ड्रामा देखने को मिलता है, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं। कुछ दिन पहले अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को थप्पड़ जड़ दिया था, तो अब साई केतन राव लव कटारिया को मारने पर उतारू हो गए।

Luv Kataria को मारने दौड़े Sai Ketan Rao

साई केतन के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुर्सी उठाकर पटक दी, माइक फेंक दिया और लव कटारिया को मारने दौड़ पड़े। अगर रणवीर शौरी बीच में नहीं आते, तो साई लव कटारिया को खूब पीटते। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो साई केतन राव लव कटारिया की जान के दुश्मन हो गए? आइए जानते हैं…

Luv Kataria और Sai Ketan Rao में क्यों हुई लड़ाई?

दरअसल, घर में किसी मुद्दे पर डिस्कशन चल रहा था। Sai Ketan Rao कुछ कह रहे थे, लेकिन Luv Kataria वो सुनने को तैयार नहीं थे। इसी से साई केतन का पारा हाई हो गया और उन्होंने कटारिया को बुरा-भला कह दिया। इस पर लव कटारिया भड़क गए और साई केतन को मां की गाली दे दी। इसके बाद साई केतन का गुस्सा बढ़ गया और वो लव कटारिया को मारने के लिए दौड़ पड़े।

साई केतन राव और लव कटारिया के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। रणवीर शौरी, अरमान मलिक और घर के बाकी सदस्य इस लड़ाई को रोक रहे थे। रणवीर शौरी ने साई केतन को कसकर पकड़ लिया और कटारिया को पीटने से रोका। इसके बाद भी साई केतन और लव कटारिया की बीच की लड़ाई खत्म नहीं हुई। दोनों लगातर एक-दूसरे को गाली दे रहे थे।

Bigg Boss OTT 3: इस कंटेस्टेंट पर उठे सवाल, नॉमिनेशन की हो रही मांग

साई केतन ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान

साई केतन को शांत कराने के लिए अरमान मलिक और कृतिका भी उनके पास आए, लेकिन साई ने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने गुस्से में आकर कुर्सी फेंक दी और बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान भी पहुंचाया।

अब देखना यह होगा कि इस नए क्लेश पर बिग बॉस क्या एक्शन लेंगे। बता दें कि इससे पहले भी Luv Kataria और साई केतन के बीच एक टास्क के दौरान झगड़ा हो चुका हैं।

वीकेंड का वार: मुनीषा बिग बॉस से आउट, विशाल को अरमान ने जड़ा थप्पड़


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए