श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस के इस नेता को बनाया गया टिहरी गढ़वाल लोकसभा का प्रभारी

Loksabha Election 2024 | Congress | CM Dhami | Election Commission | BJP |

Loksabha Election 2024 : चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। पहला चरण 19 अप्रैल को है। उत्तराखंड में भी पहले चरण में चुनाव होना है। वहीं, सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड में लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए लोकसभा प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने टिहरी गढ़वाल लोकसभा का प्रभारी मोहम्मद आदिल फरीदी को नियुक्त किया है। यह जानकारी उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी ने दी।

रुड़की के इकबालपुर के पास खाताखेड़ी गांव में बुधवार को कांग्रेस नेता मोहम्मद आदिल फरीदी के कैम्प कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी पहुंचे। शमीम अल्वी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शमीम अल्वी ने बताया कि मोहम्मद आदिल फरीदी को टिहरी गढ़वाल लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बात सुनकर आदिल फरीदी ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। वहीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shardiya Navratri 2024 | Garba in Navratri in Haridwar |
Shardiya Navratri 2024: हरिद्वार में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया की धूम
hemkund sahib | pakistani devotees in hemkund sahib |
हेमकुंड साहिब की आस्था पाकिस्तान के श्रद्धालुओं को खींच लाई भारत
rental scooter operators checking campaign | mussoorie transport department |
रेंटल स्कूटी संचालकों के कार्यालयों की सघन चेकिंग, मिलीं कई अनियमितताएं
VSHORADS missile | india tests VSHORADS missile |
भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया, आर्म्ड फोर्सेज को देगी मजबूती
nagina mp chandrashekhar azad | shantarshah case | madhopur case |
चंद्रशेखर आजाद ने शांतरशाह व माधोपुर मामले में प्रशासन को चेताया, नरसिंहानंद के बयान पर भड़के
police
मसूरी में अतिक्रमण और प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध