श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, बीजेपी नेता योगेश जोशी शामिल हुए

Loksabha Election 2024 | congress | bjp | cm dhami |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले दोनों पार्टियां बीजेपी औऱ कांग्रेस लोगों को अपनी सदस्यता दिलाने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस ने आज अपने कुनबे को बढ़ाते हुए कई लोगों को शामिल कराया। हल्द्वानी में सोमवार को नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए भाजपा के नेता व कालाढूंगी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए हुए लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

समाजसेवी योगेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2016 में किन्ही कारणों से बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन अब उनकी घर वापसी हुई है। ऐसे में वह पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को चुनाव लड़ाने का काम करेंगे। साथ ही कालाढूंगी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन