श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जानिए उत्तराखंड में 5 लोकसभा क्षेत्र में कितने हैं सर्विस वोटर्स

Election Commission | CM Dhami | Congress | BJP | Loksabha Election 2024 |

Loksabha Election 2024 : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार सभी प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय निर्वाचन के नियमों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन के स्तर पर मतदान संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य निर्वाचन के स्तर पर की जा रही तैयारियों के अपडेट भी निरंतर मीडिया से साझा किए जा रहे हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की 5 लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 है। इसमें टिहरी लोकसभा सीट पर 12 हजार 862, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 34 हजार 845, अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 29 हजार 105, नैनीताल लोकसभा पर 10 हजार 629 और हरिद्वार लोकसभा सीट पर 5 हजार 746 सर्विस वोटर चिह्नित किए गए हैं। सभी सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने और पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी प्रयास किए जा रहे हैं कि सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिशत लगभग शत-प्रतिशत हो।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के 90 हजार 845 सर्विस वोटरों में से 63 हजार 222 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे, जो कुल सर्विस वोटरों का लगभग 70 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्र मतगणना दिवस तक सुबह 8 बजे तक आरओ के पास पहुंच जाने चाहिए। इसके बाद प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों पर मतगणना के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। साथ ही अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में बनाए गए 11 हजार 729 पोलिंग बूथों में चुनावी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। राज्य के 5898 पोलिंग बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। कुछ पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑर्ब्जवर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा