श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुस्लिम समाज का समर्थन देख गदगद हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत, जानिए क्या बोले

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Election Commission | Trivendra Singh Rawat | Anil Baluni |

रुड़की के शेरपुर में आयोजित भाजपा जिला बैठक कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का मंच पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों का अपार प्यार और समर्थन देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत भी खुश नजर आए। वहीं, मुस्लिम समाज के लोगों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जीत दिलाने का दावा किया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी मिल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग भी हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह को बड़ी संख्या में वोट देकर सांसद बनाने का काम करेंगे। वहीं, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण रूप से विश्वास है कि हरिद्वार लोकसभा की जनता भाजपा को विजय बनाने का काम करेगी और 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को साकार करेंगी।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग-गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने रुद्रा कॉम्पलैक्स से पेट्रोल पंप तक रोड शो निकाला। कई जगहों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया। अनिल बलूनी का रोड शो मुख्य बाजार होते पेट्रोल पंप तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने जनसमर्थन मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के साथ ही अबकी बार चार सौ पार जैसे नारों के साथ भाजपा प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगा। हालांकि, अनिल बलूनी समय की कमी को देखते हुए अपना संबोधन नहीं कर सके।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त