श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गणेश जोशी का केजरीवाल पर हमला, बोले- उनकी अपनी ही गारंटी नहीं तो…

loksabha election 2024 | minister ganesh joshi | bjp | arvind kejriwal |

Loksabha Election 2024 : दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की जिम्मेदारी दिल्ली बीजेपी पार्टी हाई कमान व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी गई है। कैबिनेट मंत्री दिल्ली में प्रत्याशियों की जीत के लिए धुआंधार प्रचार कर वोट भी मांग रहे हैं। पिछले कई दिनों से दिल्ली में प्रवास के बाद कैबिनेट मंत्री हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ रहे कन्हैया लाल पर जमकर हमला बोला।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 5 दिनों से वह दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनको दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रवासी इंचार्ज बनाया है। चुनाव प्रचार में पूरा दिल्ली मोदी और राम मय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सातों सीटें भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतने जा रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ रहे कन्हैया पर हमला बोलते हुए कहा कि कन्हैया ने जो बयान दिया है कि वह 5 लाख वोटों से जीतने जा रहे हैं, क्योंकि वहां पर 5 लाख मुस्लिम मतदाता है। कन्हैया के बयान के बाद से बहुसंख्यक समाज के लोगों में रोष हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कन्हैया 5 लाख वोट से जीत की गिनती का दावा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा प्रत्याशी की जीत की गिनती की शुरुआत 12 लाख से शुरू होगी। उन्होंने कन्हैया पर हमला बोलते हुए कहा कि कन्हैया बेगूसराय से चार लाख वोट से हारे थे और इस बार उससे भी बुरा हाल उनका दिल्ली में होने जा रहा है। कन्हैया 8 लाख से अधिक मतों से हारेंगे करेंगे.

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की गिनती न ही तीन में है और न 13 में। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में घिरा हो और जिसे 2 जून को कोर्ट में सिलेंडर करना है, ऐसे में उसकी अपनी ही गारंटी नहीं है तो वह आम जनता को क्या गारंटी देगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही केवल गारंटी है, जो किसान और जवान के साथ-साथ देश के बारे में सोचते हैं। मोदी की गारंटी पूरे देश में काम कर रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनने जा रही है।

चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं के सवाल पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस तरह से भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसके चलते सारी व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कमान संभाली है। चारधाम यात्रा की स्थिति अब नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री अपने सारे काम छोड़कर खुद यात्रा की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही धीरे-धीरे व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा