श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Congress | BJP | Election Commission |

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। रुड़की में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सभा में लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष और दो कांग्रेस नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की। रावत ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक, महिला आयोग में सदस्य रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रश्मि चौधरी व संजय पाल सहित कई लोगों को भाजपा में शामिल कराया। रावत ने पटका पहनाकर पार्टी में आने पर सभी का स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीनों बहुत अनुभवी नेता हैं। उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर और कांग्रेस की परिवारवाद की नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके आने से भाजपा के वोट बैंक में वृद्धि होगी।

वहीं, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दिनेश कौशिक, संजय पाल और रश्मि चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह कांग्रेस के परिवारवाद नीति के विरुद्ध हैं। कहा कि अब भाजपा के लिए कार्य करेंगे। हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। वहीं, रश्मि चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा