श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: कैसे जानें कौन सा है आपका पोलिंग बूथ?

Loksabha Election 2024 | BJP | Congress | Election Commission |

Lok Sabha Election 2024: भारत में 19 अप्रैल को लोकसभा इलेक्शन 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। लोकतंत्र के महापर्व में कुल सात चरणों में चुनाव मतदान होना है। इन सात चरणों में लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे जिसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

19 अप्रैल को 21 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 102 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी देखने के लिए मिलेंगे।

जानें क्या है आपका पोलिंग बूथ

अगर आप पहली बार वोट डालने जा रहे हैं या आपने अपनी जगह बदली है, या आपको एक सामान्य जानकारी के लिए यह पता करना है कि आपका पोलिंग बूथ क्या है तो इसके तीन तरीके हैं। यह तीनों तरीके चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दिए हैं।

EPIC के जरिए पता कीजिए

पहला तरीका तो यह है कि आप चुनाव फोटो पहचान पत्र नंबर (EPIC) के जरिए अपना पोलिंग बूथ मालूम कर सकते हैं। EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर दर्ज होता है और यह 10 अंकों का यूनिक अल्फा न्यूमेरिक कोड होता है। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग ने आपको एक प्रूफ दिया है कि आप भारत के पंजीकृत मतदाता हैं।

आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ये नंबर कोड दर्ज कीजिए। इसके बाद अपना राज्य और कैप्चा भरने के बाद सर्च पर क्लिक कीजिए। इससे आपके बूथ की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।

दूसरा तरीका है- डिटेल्स फिल करना

पोलिंग बूथ पता करने का दूसरा तरीका है अपनी जानकारी देना। इसके तहत आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आपका नाम, संबंधियों के नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग और जिले की डिटेल देकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। यह डिटेल ध्यान रहे आपको वही डिटेल देनी है जो वोटर आईडी कार्ड में दर्ज है। इसके बाद आपकी पोलिंग बूथ की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।

तीसरा तरीका मोबाइल नंबर का ओटीपी

एक और तरीका है अपने मोबाइल के द्वारा अपने पोलिंग बूथ के बारे में जानना। आप जैसे ही अपना राज्य और मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे तो एक ओटीपी आएगा। इसको Enter करने के बाद आपके स्क्रीन पर पोलिंग बूथ की डिटेल आ जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा