श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्ट्रांग रूम में रखी गईं EVM, जानिए आने-जाने के लिए कितने गेट

Loksabha Election 2024 | Election Commission |

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी ईवीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण कर कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा अन्य सभी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को भी सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा कायम रखना है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि के लिए 24 घंटे कैमरे ऑन रहते हैं। विद्युत आपूर्ति भी निर्बाध रहती है। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन-निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्ट्रांग रूम पहले ही दुरुस्त कर लिए गए थे। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने की सबसे सुरक्षित जगह तय की जा चुकी थी। अब ईवीएम को निर्धारित स्थल पर रख दिया गया है। वोटों की गिनती के समय ही ईवीएम मशीनें यहां से निकाली जाएंगी।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। स्ट्रांग रूम में सामने की तरफ एक कंट्रोल रूम होता है। इस कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा