श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में सचिन पायलट ने आखिरी दिन किया प्रचार, बीजेपी पर बोला हमला

Loksabha Election 2024 | Sachin Pilot | congress | bjp |

Uttarakhand Loksabha Election 2024: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशी प्रचार नहीं कर पाएंगे। हल्द्वानी में आज राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम नहीं था, लेकिन उनकी डिमांड होने पर आखिरी समय में कार्यक्रम तय हुआ।

कांग्रेस की नजर युवा वोटरों पर है, इसीलिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कार्यक्रम तय किया गया। सचिन पायलट ने रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए प्रचार किया। उनको जिताने की अपील की। पायलट ने कहा कि उत्तराखंड के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि कांग्रेस प्रत्याशी अच्छे वोट से जीतेंगे। कहा कि लोग भाजपा की 10 साल की सरकार का लोग मूल्यांकन कर रहे हैं। हर जगह बदलाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी 400 पार का जो दावा कर रही है यह बहुत अतिश्योति है। वास्तविकता इससे अलग है। सचिन पायलट ने कहा कि लोग हमारे मेनिफेस्टो को पसंद कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि सचिन पायलट की सभा से काफी फायदा होगा। कांग्रेस जानती है कि युवा वोटर्स का वोट बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव को प्रभावित कर सकता है। जनसभा के माध्यम से पायलट ने पर्वतीय, भाबर और तराई को साधा। बता दें, इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में प्रचार करने आईं थीं। सचिन पायलट दूसरे स्टार प्रचारक हैं, जो उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आ रहे हैं।

राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के लिए राज्य में कुल 11,729 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अधिकांश पोलिंग पार्टियां आज मतदेय स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

VSHORADS missile | india tests VSHORADS missile |
भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया, आर्म्ड फोर्सेज को देगी मजबूती
nagina mp chandrashekhar azad | shantarshah case | madhopur case |
चंद्रशेखर आजाद ने शांतरशाह व माधोपुर मामले में प्रशासन को चेताया, नरसिंहानंद के बयान पर भड़के
police
मसूरी में अतिक्रमण और प्लास्टिक बैग को लेकर कार्रवाई, व्यापारियों ने किया विरोध
Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं