श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस को लग रहे झटके पर झटके, दिनेश अग्रवाल भाजपा में शामिल

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | lection Commission | Congress | BJP |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दरअसल, सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं की जॉइनिंग कराई वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के अभी भी कई नेता उनके संपर्क में हैं। जल्द अन्य कांग्रेसियों की भी पार्टी में जॉइनिंग कराई जाएगी।

जनसंपर्क अभियान तेज, घर-घर जाकर मांगे वोट

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। जहां एक तरफ प्रत्याशियों ने कमर कस ली है तो वहीं, कार्यकर्ताओं द्वारा भी जनसम्पर्क अभियान चलाया गया है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रश्मि चौधरी ने आज महिला टोली के साथ निकल कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की रीति और नीतियों से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करने की अपील की।

उन्होंने महिलाओं को अपने साथ लेकर घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में रहीं और कार्य किया। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति से प्रभावित होकर ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और अब वह भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही एक ऐसे नेता हैं, जिनका आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा