श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस प्रत्याशी को सेंट्रल फोर्स पर भरोसा नहीं, EVM की सुरक्षा को की ये मांग

Loksabha Election 2024 | Congress | BJP | Election Commission | Ganesh Godiyal |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड में प्रथम चरण में मतदान सम्पन्न हो गया है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ था। मतदान सम्पन्न होने के बाद रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के घेरे में EVM रखी गई हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कहा कि उन्हें केंद्र से आई फोर्स पर भरोसा नहीं है।

पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीबीआरसी पुरुषोत्तम को उनके कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कहा कि उन्हें केंद्र से आई सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फ़ोर्स पर भरोसा नहीं है। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया।

डीएम सोनिका ने निरीक्षण करने के बाद कहा था कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही गेट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा अन्य सभी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों को भी सख्त निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा था कि स्ट्रांग रूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा कायम रखना है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की दृष्टि के लिए 24 घंटे कैमरे ऑन रहते हैं। विद्युत आपूर्ति भी निर्बाध रहती है। ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन-निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्ट्रांग रूम पहले ही दुरुस्त कर लिए गए थे। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखने की सबसे सुरक्षित जगह तय की जा चुकी थी। अब ईवीएम को निर्धारित स्थल पर रख दिया गया है। वोटों की गिनती के समय ही ईवीएम मशीनें यहां से निकाली जाएंगी।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से होती है। स्ट्रांग रूम में सामने की तरफ एक कंट्रोल रूम होता है। इस कंट्रोल रूम से सुरक्षा पर नजर रखी जाती है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त