श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम धामी ने हुगली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, कही ये बात

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | BJP | Congress | CM Dhami Road Show |

Loksabha Election 2024 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो में भी भाग लिया। रोड शो में भीड़ उमड़ी। सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भाजपा 400 पार के नारे को साकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार कमल का रंग और गहरा होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ (हुगली) तक आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हुगली क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी लोकेट चटर्जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की बात कही। सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं कि अगर मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बने तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा। आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

हकीकत तो यह है कि मोदी जी आरक्षण के सबसे बड़े पैरोकार हैं। सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां इसे सबसे पहले लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द उत्तराखंड की भांति देश भर में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है और उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीटों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है। वोटर तुष्टिकरण की राजनीति के झांसे में नहीं आने वाले हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा