श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- पांचों सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Congress | BJP |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी और रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद रामनगर में ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच पहुंचाने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने को कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव इस बार देश में नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की 2014 में हुई जीत से भी एक बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता को डबल इंजन की सरकार का लाभ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिला है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव भी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कई लंबित परियोजनाओं को भी आज स्वीकृति मिलने के बाद काम चल रहा है। सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस के साथ ही विभिन्न दलों के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में टिकट लेने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, जिससे साफ तौर पर जाहिर है कि यह चुनाव पूरी तरह एक तरफ़ा होगा।

सीएम धामी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जो जनता से वादे किए थे, आज सरकार उन्हें पूरा कर रही है। चाहे प्रदेश में यूसीसी कानून लागू करने की बात हो या नकल विरोधी कानून की बात हो या फिर दंगा विरोधी कानून बनाने की बात हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा करने का काम किया है। आज देश और प्रदेश की जनता दोनों सरकारों के कामकाज से पूरी तरह खुश है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, गणेश रावत सहित कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया।

यह भी देखें…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा