श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अपने उम्मीदवारों को लेकर BSP कंफ्यूज! अब तक इन सीटों पर बदले प्रत्याशी

Loksabha Election 2024 | BSP | Mayawati | BJP | Congress |

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा, लेकिन राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रत्याशी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। बसपा सुप्रीमो मायावती अब तक अपने कई प्रत्याशी बदल चुकी हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि क्या पार्टी अपने उम्मीदवारों को लेकर कंफ्यूज है?

दरअसल, यूपी के जौनपुर में बसपा ने पहले श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया, लेकिन अब उनका टिकट काट पर श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पार्टी के वर्तमान सांसद भी हैं। खबरें तेज थीं कि इस सीट से धनंजय सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी ने उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को टिकट दिया, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो उनकी पत्नी का भी टिकट काट दिया गया। फिलहाल, इसको लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसके अलावा भी पार्टी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं।

बस्ती

अगर बात बस्ती लोकसभा सीट की करें तो यहां बसपा ने पहले दयाशंकर मिश्रा को टिकट दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी जगह पर लवकुश पटेल को बसपा ने उम्मीदवार बनाया।

वाराणसी

वाराणसी में भी बीएसपी ने दो बार टिकट बदला। पहले अतहर जमाल लारी को बसपा ने अपना कैंडिडेट बनाया था। एक ही हफ्ते बाद पार्टी ने फिर सैयद नियाज अली मंजू को टिकट देने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं, इसके बाद फिर से टिकट काटकर बसपा ने अतहर जमाल लारी को दोबारा प्रत्याशी घोषित कर दिया।

आजमगढ़
यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां बसपा ने पहले भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद उनका टिकट काटकर सबिया अंसारी को दिया गया, लेकिन बाद में सबिया अंसारी का भी टिकट काट दिया गया और उनके पति मसहूद अहमद को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा