श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दुल्हन नहीं भूली अपना कर्तव्य, पति के साथ वोट डालने पहुंची पोलिंग बूथ

Loksabha Election 2024 | BJP | Congress | Election Commission |

Loksabha Election 2024 : उत्तराखंड में आज लोकसभा चुनाव में बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। कोई पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर वोट डालने पहुंचा तो कई युवतियां विदाई से पहले वोट डालने गईं। काशीपुर की दीक्षा ने विदाई से पहले लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। दीक्षा ने दुल्हन के परिवेश में मोहल्ला खालसा स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।


काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान के राजीव कुमार की 23 वर्षीय पुत्री दीक्षा का विवाह गुरुवार रात देहरादून के अंशुल के साथ हुआ था। आज सुबह विवाह समारोह संपन्न होने के बाद दीक्षा की विदाई होनी थी, लेकिन दीक्षा ने अपने पति अंशुल और अन्य परिजनों के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पहले काशीपुर के मोहल्ला खालसा स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान दुल्हन के परिवेश में सजी दीक्षा ने कहा कि उनकी शादी गुरुवार को ही देहरादून के रहने वाले अंशुल के साथ हुई है। आज वह अपनी ससुराल के लिए विदा होने से पूर्व अपने पति और अन्य परिजनों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने पोलिंग बूथ पर आई हैं।

बेंगलुरु में जॉब करती है गायत्री

दुल्हन गायत्री चन्दोल की गुरुवार को शादी हुई। आज मतदान के दिन विदाई होनी थी, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया। गायत्री ने बताया कि वह दैलिया गांव में पली-बढ़ी है और वर्तमान में बेंगलुरु में जॉब करती है। उसकी बेंगलुरु के रहने वाले रवि शंकर त्रिपाठी से शादी हुई है। गुरुवार देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले उन्होंने मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा