श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बीजेपी ने कांग्रेस घोषणा पत्र पर साधा निशाना तो हरीश रावत ने भी किया कटाक्ष

Loksabha Election 2024 | bjp | congress | Harish Rawat |

Loksabha Election 2024 : रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है, उनके घोषणा पत्र से विकास हमेशा दूर रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके घोषणा पत्र से बहुसंख्यक की बात नदारद है, जबकि अल्पसंख्यक को महत्व दिया गया है। कांग्रेस के आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि यह अल्पसंख्यक के लाभ के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण बहन-बेटियों का हक छीनने का काम करेगा। इसके साथ ही कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि राम मंदिर का न्योता ठुकराना उनकी मंशा को जाहिर करता है। वहीं, उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।

वहीं, कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमको इस बात की खुशी है कि जो बात कांग्रेस बीते चार-पांच महीनों से कहती आ रही है, अब भाजपा के नेता भी वही बात कहने लग गए हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दिलीप रावत की सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाते हुए कटाक्ष किया कि भाजपा के एक विधायक जो महंत भी हैं, उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की है कि राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप धोते-धोते। हरीश रावत का कहना है कि यह आम भाजपाइयों की व्यथा सामने निकल कर आ रही है। यही आम भाजपाई स्वंय दूसरे और तीसरे चरण के होने जा रहे मतदान में पापियों से भरी हुई भाजपा को दंडित करने जा रहा है।

उत्तराखंड में प्रथम चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे पौड़ी गढ़वाल सीट के प्रत्याशी गणेश गोदियाल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने गणेश गोदियाल को शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत की कामना की। साथ ही उन्होंने पांचों लोकसभा सीट पर कांग्रेस के विजय पताका फहराने की बात कही।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा