श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

BJP के टिकट पर वरुण गांधी पीलीभीत से ही लड़ेंगे चुनाव? या फिर…

Loksabha Election 2024 |

Varun Gandhi Pilibhit Seat: यूपी में वरुण गांधी की सीट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। कंफ्यूजन से ज्यादा दिलचस्पी इस बात की है कि वरुण किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। क्या वे भाजपा के साथ जाएंगे? उससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या भाजपा उनको टिकट देगी? अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो क्या वरुण सपा के साथ जाएंगे? या फिर वे निर्दलीय लड़ेंगे?

वरुण गांधी के प्रवक्ता ने दिया अपडेट

इन सब सवालों के बैकग्राउंड में ये पता चला कि वरुण के प्रतिनिधियों ने बुधवार को नॉमिनेशन पेपर के चार सेट खरीदे हैं। यानी वरुण चुनाव तो लड़ने जा रहे हैं। अब वरुण गांधी के प्रवक्ता एमआर मलिक ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मलिक के मुताबिक वरुण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वरुण भाजपा के बैनर तले ही चुनाव लड़ेंगे। ये एक बड़ी अपडेट है।

भाजपा के साथ ही जाएंगे वरुण!

वरुण ने पिछले कुछ साल से भाजपा को असहज करने वाले बयान दिए थे। जिसके चलते माना जा रहा है कि यूपी में तो उनकी राजनीति दाल अब भाजपा के साथ नहीं गलने वाली। असल में वरुण ने खास तौर पर योगी सरकार पर ज्यादा निशाना साधा है। इसलिए प्रादेशिक भाजपा नेता इस बात से खुश नहीं हैं कि वरुण को टिकट दिया जाए।

सपा, बसपा घोषित कर चुकी है उम्मीदवार

खैर,भाजपा ने अभी तक पीलीभीत से अपना उम्मीदवार ना घोषित करके सभी तरह की संभावनाओं को खुला रखा है। सपा ने भी अब भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत से टिकट दे दिया है। बता दें, वरुण 2019 में तीसरी बार इस सीट से सांसद बने थे। उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला