श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला, जानिए वजह

loksabha election 2024 | bhojpuri star pawan singh | bjp |

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह को बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अगले ही दिन पवन ने स्वेच्छा से बीजेपी का टिकट लौटा दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया।

हाल ही दिनों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह लगातार काराकाट में प्रचार में जुटे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पवन सिंह का नॉमिनेशन रद्द ना हो इसलिए उन्होंने खुद के साथ अपनी मां प्रतिमा देवी का भी नॉमिनेशन काराकाट सीट से कराया था। हालांकि दोनों नॉमिनेशन सही पाए जाने के बाद पवन सिंह की मां ने नॉमिनेशन वापस ले लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा