श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अखिलेश का सुब्रत को जवाब, बोले- ‘मैं पहली ही बॉल पर छक्का मारूंगा।’

Loksabha Election 2024 | Akhilesh Yadav | Subrat Pathak | bjp | samajwadi party |

Loksabha Election 2024 : यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके बाद अब बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक और अखिलेश यादव के बीच क्रिकेट वॉर शुरू हो गया है। अखिलेश ने नामांकन दाखिल करने के बाद सुब्रत के उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘मैं पहली ही बॉल पर छक्का मारूंगा।’, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब कन्नौज में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में चर्चाएं थी कि उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ताल ठोक सकते हैं, जोकि सच भी साबित हुई। अखिलेश ने गुरुवार को कन्नौस से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन इन सबके बीच बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक का बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नौज में अब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

वहीं, सपा मुखिया ने कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद सुब्रत पाठक को उन्हीं के क्रिकेट अंजाद में करार जवाब दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘वह न बॉल फेंक पाएंगे, न मैच लड़ पाएंगे। पहली बॉल में समाजवादी छक्का मारेंगे।’ अखि‍लेश ने कहा क‍ि इलेक्टोरल बॉन्‍ड से भाजपा का बैंड बज गया है। कारोबारियों से चंदा उगाही नहीं वसूली है। हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की बातें कर रहे हैं।

अखि‍लेश ने आगे कहा कि, कन्नौज की जनता का सेवक हूं। लोहिया जी को लड़ाया। समाजवादी सिंद्धान्तों को बढ़ाया। डॉ. बाबा साहब को बढ़ाया। यहां की जनता ने नेताजी को चुना। कन्नौज समाजवादियों का गढ़, खासकर मेरा ये घर है। मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। कन्नौज क्रांति है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Union Minister Ajay Tamta in Haldwani
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उत्तराखंड
tirupati balaji temple prasad | adulteration of animal fat in balaji prasad
बालाजी प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट का मामला गरमाया, संतों ने की जांच की मांग 
neet paper 2024 | cbi investigation neet paper |
NEET PAPER 2024: CBI ने प्रिंसिपल सहित 6 के खिलाफ कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र
Fifth State Games Begins In Uttarakhand
पांचवें राज्य खेलों का मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ आगाज, सांसद ने किया शुभारंभ
kedarnath accident | accident on kedarnath yatra route |
केदारनाथ पैदलमार्ग पर हादसा, पहाड़ी से गिरा नेपाली युवक; महिला को घोड़े ने मारी टक्कर
Employment Fair
युवाओं को अच्छी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला