श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

CM धामी का नहीं उतरा उड़नखटोला, SP नेताओं ने उखाड़ डाला हेलीपैड!

Loksabha Election 2024 | bjp | cm dhami | samajwadi party |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योप लगा रही हैं। इसी बीच यूपी के पीलीभीत में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एक अजबों-गरीब लड़ाई देखने को मिली। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से लड़ गए। लेकिन इस बार लड़ाई कुछ अलग थी। लड़ाई हेलीपैड को लेकर हुई थी। दरअसल, हुआ यूं कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को रविवार को पीलीभीत में चुनाव प्रचार के लिए आना था। सीएम के हेलीकॉप्टर को पीलीभीत के हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन ऐसा आरोप है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड ही गायब कर दिया। इसके बाद भाजपा और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे थे। यहां असम रोड पर सिरसा गांव के पास उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पास में ही हेलीपैड भी बनाया गया था। कहा जा रहा है कि जब जनसभा खत्म हो गई, उसके बाद भी वहां से हेलीपैड को नहीं हटाया गया।

ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को पीलीभीत में आगमन होना था। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यहां पहले से ही अखिलेश यादव के लिए हेलीपैड बनाया गया था, जिस कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दूसरा हैलीपैड नहीं बनवाया और उसी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उतारने की तैयारी थी। आरोप है कि जैसे ही इस बात की जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और रातों रात ही हेलीपैड की ईंट को उखाड़ डाला।

वहीं, इस बात की जानकारी लगते ही एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं को मनाने का काफी प्रयास भी किला। लेकिन वह नहीं माने। जानकारी के मुताबिक, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, ये हेलीपैड उन्होंने अपने खर्चे पर बनाया है तो बीजेपी अपने खर्चे पर ही अपना हेलीपैड तैयार करें। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नया हेलीपैड उसी स्थान पर बनवाया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा