श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बीजेपी ने प्रियंका गांधी की रैली को लेकर बोला हमला, कही ये बात

Loksabha Election 2024 | BJP | Congress | Priyanka Gandhi |

Loksabha Election 2024 : राज्यसभा सांसद और बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेश बंसल ने गुरुवार को ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस रैली से एक बात तो साफ हो गई कि उत्तराखंड में पांचों सीटें बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है। वहीं, बंसल ने कहा कि बीजेपी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ के मंत्र के तहत काम कर रहा है।

नरेश बंसल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में सोई हुई कांग्रेस अब प्रियंका गांधी की जनसभाएं करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रियंका गांधी से जवाब मांगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका बताएं कि राहुल गांधी सनातन विरोधी क्यों है और क्यों राहुल गांधी शक्ति को समाप्त करने की बात करते हैं। बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस ने एक भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है, जिससे प्रियंका के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा भी झूठा साबित होता है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहले रामनगर और फिर रुड़की में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं को रैली के प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचेंगे। इन रैलियों के जरिए पार्टी पूरे प्रदेशभर में संदेश देने का प्रयास करेगी। इसमें प्रदेश के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि रामनगर और रुड़की में प्रस्तावित स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की रैली के लिए दोनों जगह एक-एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया कि प्रियंका गांधी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, यशपाल आर्या, करन मेहरा, प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल आदि नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 5 लोकसभा सीट के कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा