श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन, बोले- नेताओं के दल-बदल खेल में पिस रही जनता

badrinath seat by election | cm dhami | naval khali |

Badrinath Seat By Election : बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव होना है। निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने शुक्रवार को नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। नवल खाली भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नेताओं के दल-बदल के खेल में जनता पिस रही है। जनता अब परिवर्तन के मूड में है। इस उपचुनाव में भाजपा या कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी जीता तो सरकार हिल जाएगी।

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने कहा कि सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है, न कि नेताओं के हाथ में। इस बार बदरीनाथ की जनता परिवर्तन चाहती है। आज भी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव सड़क के लिए तरस रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन नेताओं का इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। लोग कहते हैं कि उपचुनाव सत्ताधारी पार्टी का चुनाव होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बार यह जनता का चुनाव है। राष्ट्रीय पार्टियों ने जनता को अपनी जागीर समझ रखा है। जनता इन पार्टियों को 24 साल से देख रही है। उन्होंने इस बार मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दोनों पाटियों का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यह उपचुनाव जनता पर जबरदस्ती थोपा गया है। दल-बदलू नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता का सिर्फ यूज करते हैं। जीतने के बाद उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं रहता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे