श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गों से कराया मतदान

Loksabha Election 2024 | CM Dhami | Election Commission | Congress | BJP |

Loksabha Election 2024 : लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत होम वोटिंग के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से 55 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। चमोली के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदाता होम वोटिंग से मतदान करेंगे। इसमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 111, थराली विधानसभा क्षेत्र में 116 और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 118 मतदाता शामिल हैं। होम वोटिंग के लिए बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 19, थराली विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां घर-घर भेजी गई हैं। किसी कारण से जो लोग आज छूट जाएंगे, उनको 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

रुद्रप्रयाग में दिव्यांग मतदाता एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 67 दिव्यांग मतदाता और 335 मतदाता 85 आयु वर्ग से अधिक के हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए 8 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 12 अप्रैल तक घर-घर जाकर पोलिंग टीमों द्वारा मतदान कराया जाएगा।

ग्राम रामपुर छिड़ी की छोटी देवी पत्नी स्व. पृथ्वी सिंह उम्र 92 साल, भौपाली देवी पत्नी नरोत्तम पुरी उम्र 87 साल और जनदेई देवी पत्नी स्व. अवतार सिंह उम्र 90 साल ग्राम मठियाणा छतोली की रहने वाली हैं। यह लोग घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर बहुत उत्साहित दिखे। इन लोगों ने कहा कि हम सभी निर्वाचनों में निरंतर अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। इस बार घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाता सुंदरी उम्र 46 वर्ष ग्राम मठियाणा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी लगातार जारी है। इसके साथ ही अगर तमाम राजनीतिक पार्टियों की बात करें तो कई पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। बीजेपी ने उत्तराखंड की पाचों लोकसभा सीटों को अपने पक्ष में करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। देश में 17-18 जगह पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। क्योंकि, जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को कार्यकर्ताओं की बदौलत जीतने का काम करेंगे। कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा