श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हाईवे के किनारे बैग में मिला महिला का शव, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका

उधमसिंह नगर में नेशनल हाईवे के किनारे एक बैग में महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
Husband Killed His Wife

Woman Dead Body In A Bag: उधमसिंह नगर में नेशनल हाईवे के किनारे एक बैग में महिला का शव मिला है। सड़क किनारे महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।

बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच-74 काशीपुर हाईवे के किनारे मोहनपुर गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने हल्दी के खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की पन्नी में एक महिला का शव मिला। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और नाक से खून बह रहा था। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। महिला की हत्या कर शव को बैग में भरा गया था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। मृतका का चेहरा साफ पहचान में आ रहा है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खाद्य विभाग का छापा, लालकुंआ से 1 क्विंटल मिलावटी मावा बरामद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व