श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की बैठक

Uttarakhand Local Body Election | Local Body Election | Uttarakhand

उधम सिंह नगर: भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है। जिसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को उधम सिंह नगर में रुद्रपुर और किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय करने के लिए रणनीति बनाई।

भाजपा जिला कार्यालय के बंद कमरे में हुई बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निगम रुद्रपुर, नगर पालिका किच्छा, नगर पंचायत लालपुर और नगर पंचायत पंतनगर नगला सीट को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने मंथन की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक वार्ड स्तर पर संयोजक, सह संयोजक और प्रभारी नियुक्त किए जाए ताकि वार्ड में सक्रिय और चुनाव के इच्छुक कार्यकर्ताओं का दावेदारी पैनल मंडल तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा, हमें इस चुनाव में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत और लगन के साथ लगना है। एक बार फिर से बूथों की टीम और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करना है। प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। जिसके लिए हमें पूर्ण रूप से तैयार रहना होगा। निकाय चुनाव में हमें शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए प्रदेश सरकार के कार्य को जनता तक ले जाना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल