श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पहले चेहरे को गैस से जलाया, फिर ऊपर फेंकी खौलती हुई चाय; हैवान पति पर केस दर्ज

Kichha Crime News: उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील में एक शख्स ने खर्चा मांगने पर अपनी पत्नी का चेहरा गैस से जला दिया। इसके बाद उस पर खौलती हुई चाय फेंक दी। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
kichha crime news man burnt wife face: पति ने पत्नी पर फेंकी खौलती हुई चाय

Kichha Crime News: उधम सिंह नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर का खर्चा मांगने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को खौलती हुई चाय डालकर जला दिया। घायल महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किच्छा तहसील की घटना

दरअसल, घटना किच्छा तहसील की है। यहां घर चलाने के लिए रुपये मांगने पर एक पति ने अपनी पत्नी को पहले गैस से झुलसाया, उसके बाद उस पर खौलती हुई चाय डाल दी। मामले की शिकायत पुलभट्टा थाने में की गई, जिसके बाद आरोपी पति और अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

12 साल पहले हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गिरधरपुर के रहने वाले मोहम्मद जाहिद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की 12 साल पहले सिरौलीकलां के मुमताज के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से बहन के साथ पति, सास-ससुर और भाई मारपीट करते थे। बहन को पति ने पहले भी जान से मारने की कोशिश की थी। उसने बहन के प्राइवेट पार्ट को भी जलाया।

13 अगस्त का मामला

मोहम्मद जाहिद के अनुसार, 13 अगस्त को सुबह उसकी बहन चाय बना रही थी। इसी दौरान घर का खर्चा चलाने के लिए रुपये मांगने पर उसकी पति और अन्य परिजनों से बहस होने लगी। इसी दौरान पति ने बहन के सिर के बाल पकड़कर उसके चेहरे को गैस की तेज लपट में जला दिया। इसके बाद उसके चेहरे पर खौलती हुई चाय भी फेंक दी।

कोलकाता में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से देशभर में नाराजगी, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

जाहिद ने बताया कि पति और ससुरालवालो ने बहन के साथ मारपीट भी की और फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। बहन ने किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर हमें मामले की जानकारी दी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए