श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा व्यक्ति, जल पुलिस ने बचाई जान

हल्द्वानी में गणेश विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति तेज नदी के बहाव में बह गया। घाट पर तैनात जल पुलिस ने व्यक्ति को बचा लिया है। पुलिस ने लोगों से विसर्जन के दौरान बीच नदी में न जाने की अपील की है।
Youth Drowns In Gaula River

Youth Drowns In Gaula River: नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। जनपद में नदी-नाले भी उफान पर है। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा लोगों को नदी-नाले के किनारे नहीं जाने की अपील की जा रही है। उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी में नहाने जा रहे हैं।

काठगोदाम स्थित रानीबाग में गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में आ गया, जिससे वह पानी में बहने लगा। पानी में उसे बहते देख लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी अधिक होने के चलते लोग बीच पानी में नहीं जा सके। घाट पर उस दौरान वहां जल पुलिस तैनात थी। जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बहते हुए व्यक्ति का रेस्क्यू किया।

वेद प्रकाश पुत्र बसंत लाल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान थाना बनभूलपुरा मूर्ति विसर्जन करने के लिए रानीबाग स्थित गौला नदी में आया हुआ था। 45 वर्षीय वेद प्रकाश नदी के तेज बहाव में बह गया।

गनीमत रही की मौके पर जल पुलिस तैनात थी, जिसके चलते उसकी जान बची है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि गणपति मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत रानीबाग स्थित नदी के पास जल पुलिस को तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि नदी उफान पर हैं, बीच नदी में जाने से बचें, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। वेद प्रकाश की जान बचाने पर परिवार वालों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया है।

सुनो, सुनो…, दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के घर ढोल लेकर पहुंची पुलिस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा