श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कंधों के सहारे घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल, 5 किमी तक चले पैदल

Haldwani Woman Video: हल्द्वानी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण कंधों के सहारे घायल महिला को अस्पताल पहुंचाते हैं। इस दौरान वे 5 किलोमीटर तक पैदल चलते हैं।
haldwani injured woman video

Haldwani Woman Video: पहाड़ की पीड़ा किसी से छिपी नहीं है। सरकार प्रदेश की सड़क और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन हकीकत कुछ और है। नैनीताल जिले के ओखलकांडा से असहज करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घायल महिला को डोली के सहारे 5 किलोमीटर कंधों पर रखकर ग्रामीण नजदीकी मोटर मार्ग तक लाए और फिर 18 किलोमीटर दूर अस्पताल में भेजा।

Haldwani Woman Video: खेत में घास काटते समय घायल हुई महिला

बताया जा रहा है कि ओखलकान्डा स्थित सुनकोट गांव निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी खेत में घास काटने के दौरान गिर गई। इससे वह चोटिल हो गईं। उन्हें सुनकोट गांव से अस्पताल ले जाना था, लेकिन वह पैदल चलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल दीपा देवी को 5 किलोमीटर डोली में बैठाकर पैदल ही उबड़-खाबड़ रास्तों और जंगल से गुजरते हुए नजदीकी मोटर मार्ग तक लाए। वहां से दीपा को प्राइवेट वाहन से 18 किलोमीटर दूर प्राथमिक उपचार केंद्र ढोली गांव में उपचार दिया गया। दीपा के सिर में नौ टांके लगे हैं।

Haldwani Woman Video: प्रशासन पर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई सालों से गांव की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों को प्रशासन से झूठे आश्वासन मिले, लेकिन धरातल में हाल जस के तस हैं। पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह नौलिया, डीकरनाथ गोस्वामी, पूरन नाथ गोस्वामी, भगवान सिंह बोरा, ईश्वर सिंह बोरा, पूरन बोरा आदि ग्रामीणों ने घायल दीपा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने सरकार और जिला अधिकारी से ग्रामीण सड़क और गांव में अस्पताल बनाने की मांग की है।

नैनीताल जिले में तेज बारिश, मेथीशाह नाले में पानी के तेज बहाव में बही कार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन