श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी इस्कॉन मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी में इस्कॉन मंदिर से हल्दूचौड़ तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने इस शोभा यात्रा में भाग लिया।
Krishna Janmashtami In Haldwani

Krishna Janmashtami In Haldwani: सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कुमाऊं के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर के श्री नित्यानंद पाद गोधाम आश्रम हल्दूचौड़ में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहन झांकियां देखने को मिली।

देर रात तक चली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा गोधाम आश्रम से होते हुए कई इलाकों में गुजरी, जहां लोगों ने पुष्प की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

आश्रम प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालुओं का काफिला हरि नाम संकीर्तन की धुन के साथ गोधाम से निकला। शोभायात्रा हल्दूचौड़ मुख्य बाजार, गायत्री मंदिर होते हुए वापस गोधाम पहुंची। इस दौरान जगह-जगह हरि नाम संकीर्तन और झांकी में नृत्य करते कलाकारों ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह पंडाल बनाए गए थे। जहां लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग भक्ति में डूबे नजर आए। शोभा यात्रा के मद्देनजर भारी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।

भारी पुलिस बल पूरे शोभायात्रा के दौरान मुस्तैदी के साथ चल रहा था। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने भी इस शोभायात्रा में शिरकत की।

आश्रम के प्रबंधक रामेश्वर दास ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को पूरे दिन भव्य कीर्तन और हरि नाम का आयोजन किया जाएगा। जबकि देर रात्रि को भगवान कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को हवन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Krishna Janmashtami: लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा