श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नैनीताल: गहरी खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत; 13 घायल

Nainital Road Accident: नैनीताल में एक पिकअप देर रात गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल गए। पढ़ें, पूरी खबर...
road accident in nainital: नैनीताल में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

Nainital Road Accident: नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चार दिन पहले ओखलकांडा में पिकअप वाहन के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। रविवार देर रात करीब 11:30 बजे एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ। घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र की है, जहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

घायलों में 6 की हालत गंभीर (Nainital Road Accident)

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह और 15 वर्षीय मीनाक्षी बोहरा की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 6 लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेतालघाट महोत्सव से लौट रहे थे लोग

घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए लोगों ने किया यज्ञ, क्या है वजह?

बदहाल सड़कें बन रहीं हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम बेतालघाट में बदहाल सड़क को सही कराने के लिए प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले ही सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उसके बावजूद भी जिला प्रशासन सड़क बनाने की जहमत तक नहीं उठा रहा है। हादसे के बाद से लोगों में नाराजगी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मोदी कैबिनेट 3.0 में राजनाथ-शिवराज समेत इन 6 पूर्व CM को मिली जगह


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा