श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘अगर मुकेश बोरा को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो…’, पीड़िता ने दी धमकी

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष Mukesh Bora को 24 घंटे में गिरफ्तार न करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने बोरा पर बेटी के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है।
rape victim demand to arrest of mukesh bora

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा (Mukesh Bora) के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली पीड़िता विधवा ने अब आत्मदाह की धमकी दी है। पीड़िता ने कहा कि अगर 24 घंटे में बोरा और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह आत्मदाह कर लेगी।

आरोपी ने बेटी पर भी डाली बुरी नजर

लालकुआं में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीड़िता ने पुलिस पर मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। उसने बेटी के साथ पहले तो छेड़खानी की, फिर उसे घर से उठवाने की धमकी भी दी।

विधवा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करो… BJP ने निकाला मशाल जुलूस

पीड़िता ने कहा कि जांच अधिकारी को मैंने सारे सबूत दे दिए हैं। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी और उसके ड्राइवर कमल बेलवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह दोनों को गिरफ्तार करने से बच रही है।

‘लालकुआं कोतवाली के सामने करूंगी आत्मदाह’

पीडि़ता ने कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपी बोरा और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के सामने आत्मदाह कर लेगी। इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।

भाजपा नेता ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि मुकेश बोरा पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी को परमानेंट कराने के नाम पर एक विधवा का 3 साल तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई, जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन