श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

विधवा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करो… BJP ने निकाला मशाल जुलूस

Protest Against Mukesh Bora: विधवा से दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा के खिलाफ बीजेपी ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान बोरा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
protest torch procession against mukesh bora in nainital haldwani

Protest Against Mukesh Bora: नैनीताल दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा के खिलाफ विधवा महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रही है। वहीं, बीजेपी नेता भी अब बोरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

लालकुआं में बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस

नैनीताल दूग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लाल कुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

protest  torch procession against mukesh bora

भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप है। उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

भाजपा नेता ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने तत्परता दिखाते हुए मुकेश बोरा को डेयरी फेडरेशन के प्रशासक पद से हटा दिया है, उसी तरह से अब बोरा को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पुलिस से मांग की है कि दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए।

मुकेश बोरा को अपना कार्यकर्ता नहीं मान रही भाजपा

भाजपा मुकेश बोरा को अपना कार्यकर्ता नहीं मान रही है, जिसके बाद उसके नेताओं ने भी अब मुकेश बोरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी को परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन