श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दीपावली आते ही उल्लूओं पर मंडराने लगा खतरा, मुस्तैद हुए वनकर्मी

Sacrifice Of Owl On Diwali: दिवाली आते ही उत्तराखंड में उल्लूओं की जान पर आफत आ जाती है। लोग बलि देने के लिए उल्लूओं का शिकार करने लगते हैं।
Sacrifice Of Owl On Diwali

Sacrifice Of Owl On Diwali: हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दीपावली आने वाला है। दीपावली के मौके पर उल्लू व अन्य वन्य जीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वन मुख्यालय से एडवाइजरी जारी होने के बाद हरिद्वार वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट पर हैं।

इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने वन कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। वहीं वन कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्योतिषाचार्य मनोज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रों में कहीं भी उल्लू की बलि का वर्णन नहीं है। उल्लू की बलि देने से घर में केवल दरिद्रता ही आती है। उन्होंने बताया कि उल्लू की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हरिद्वार के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने वन विभाग की एसओजी की टीमों को भी एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ का कहना है अगर कोई भी वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंधविश्वास के चलते कुछ लोग दीपावली पर उल्लू की बलि देते हैं। जिसके चलते जंगलों में उल्लू के शिकार की घटना बढ़ जाती है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर ऐसे करें पूजा, पैसों से भर जाएगा घर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

haldwani firing case | uttarakhand crime news |
हल्द्वानी में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छात्र नेता सहित दो फरार
Sacrifice Of Owl On Diwali
दीपावली आते ही उल्लूओं पर मंडराने लगा खतरा, मुस्तैद हुए वनकर्मी
dham i
Cabinet Meeting: पहाड़ की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की बनी योजना, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
guldar terror in tehri | holiday in schools |
टिहरी के भिलंगना रेंज में गुलदार की दहशत, स्कूलों में तीन दिन छुट्टी
Helicopter Emergency Landing
भीमताल में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को नहीं दिखा हेलीपैड
cm dhami uttarakhand news
सड़क मरम्मत के कामों में लापरवाही, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश