श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: नैनीताल-ऊधम सिंह लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat

Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat: उत्‍तराखंड की नैनीताल-ऊधम सिंह लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में अब तक हर बार मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहा है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा कांग्रेस बसपा समेत 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आने वाला है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में एक बार फिर से देश में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल रहा है, वहीं उत्तराखंड में भी पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। आज हम बात करेंगे नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की…

इनके बीच है कड़ी टक्कर
उत्तराखंड की इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता अजय भट्ट दूसरी बार मैदान में है। वह केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री भी हैं। वह रानीखेत सीट से विधायक रहने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। वह पूर्व में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर भी भाजपा अपना परचम लहरा रही है। लेकिन इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट और कांग्रेस के प्रकाश जोशी के बीच कड़ा मुकाबला है। अब ये चार जून को ही पता चलेगा कि इस लोकसभा चुनाव में किसकी मेहनत रंग लाती है और किसे इस चुनाव में मात मिलेगी।

Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat पर इससे पहले किसने मारी बाजी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर कुल 1828433 मतदाता थे, जिन्होंने BJP प्रत्याशी अजय भट्ट को 772195 वोट देकर जिताया था। उधर, INC उम्मीदवार हरीश रावत को 433099 वोट हासिल हो सके थे, और वह 339096 वोटों से हार गए थे।

Almora Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, किसके सिर सजेगा ताज?

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के दौरान 1610811 मतदाता थे। 2014 के चुनाव में BJP पार्टी के प्रत्याशी भगत सिंह कोश्‍यारी ने कुल 636769 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्हें लोकसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से 39.53 प्रतिशत ने समर्थन दिया था, और उन्हें उस चुनाव में डाले गए वोटों में से 57.79 प्रतिशत वोट मिले थे। उधर, दूसरे स्थान पर INC पार्टी के उम्मीदवार के. सी. सिंह बाबा रहे थे, जिन्हें 352052 मतदाताओं का समर्थन हासिल हो सका था। लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट पर जीत का अंतर 284717 रहा था।

नैनीताल उधम सिंह नगर सीट का इतिहास (Nainital-Udhamsingh Nagar Lok Sabha Seat)
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट उत्तराखंड की सबसे हॉट सीटों में से एक है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट उत्तराखंड के दो जिलों नैनीताल और उधम सिंह नगर से मिलकर बनी है। इस सीट की खास बात ये है कि इसमें उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल का भी एक बड़ा हिस्‍सा शामिल होता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा